Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Before Jewar Airport Launch, Major Road Project to Decongest Noida Traffic

March 23, 2026

Economic Survey 2026: Delhi Residents Getting Richer, But Costs Rising Too

March 23, 2026

4-Km Stretch in Darkness: Bajghera Road Turns Accident-Prone Zone

March 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Development»नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ
Development

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ

BharatSpeaksBy BharatSpeaksNovember 25, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: दुनिया का चौथा और एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट, जानें- इसके बारे में सबकुछ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को उत्तर प्रदेश में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला रखेंगे। दुनिया के चौथे और एशिया के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट के अगले तीन वर्षो में परिचालन में आ जाने के साथ ही उत्तर प्रदेश देशभर में सबसे प्रमुख विमानन केंद्र के तौर पर स्थापित हो जाएगा।

ग्रेटर नोएडा के जेवर में 6,200 हेक्टेयर क्षेत्र में बन रहा यह भारत का आधुनिकतम ग्रीनफील्ड (नया बनने वाला) एयरपोर्ट होगा। शुरुआती चरण में इसकी क्षमता सालाना 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में उस समय तक 16 अन्य एयरपोर्ट परिचालन में होंगे। इस तरह यह देश में हवाई मार्गो से सबसे ज्यादा जुड़ा रहने वाला राज्य होगा।

ऊंची छलांग लगाने जा रहा भारत
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ भारत दुनिया में ऊंची छलांग लगाने जा रहा है। दुनियाभर के बड़े हवाई अड्डों में क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का नाम चौथे नंबर पर दर्ज हो जाएगा। उत्तर प्रदेश भी देश का इकलौता राज्य बन जाएगा, जहां पांच अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे होंगे। यमुना प्राधिकरण ने इंटरनेशनल एयरपोर्ट व एविएशन हब के लिए दस हजार हेक्टेयर जमीन आरक्षित की थी, लेकिन एयरपोर्ट की संभावनाएं धूमिल होने पर क्षेत्रफल को पांच हजार हेक्टेयर तक सीमित कर दिया था।

भारत दुनिया के बड़े एयरपोर्ट की सूची में चौथे स्थान पर
हवाई जहाज के मेंटेनेंस, रिपेयर व ओवर हालिंग (एमआरओ) गतिविधियों की संभावना को देखते हुए प्राधिकरण ने सेक्टर 30 की पांच सौ हेक्टेयर व सेक्टर 31 की 345 हेक्टेयर जमीन समेत 1200 हेक्टेयर जमीन एयरपोर्ट के लिए आरक्षित कर दी है। इससे आरक्षित जमीन का कुल क्षेत्रफल 6200 हेक्टेयर हो गया है। भारत दुनिया के बड़े एयरपोर्ट की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

उत्तर प्रदेश में इंटरनेशनल एयरपोर्ट

  • अमौसी एयरपोर्ट-लखनऊ
  • लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट-वाराणसी
  • कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
  • अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट (निर्माणाधीन)
  • नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर

क्षेत्रफल के आधार पर विश्व के पांच सबसे बड़े एयरपोर्ट

  • किंग फहद इंटरनेशनल एयरपोर्ट- सऊदी अरब- 77,600 हेक्टेयर
  • डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट- अमेरिका- 13,571 हेक्टेयर
  • डलास इंटरनेशनल एयरपोर्ट- अमेरिका- 6,963 हेक्टेयर
  • आरलैंडो इंटरनेशनल एयरपोर्ट- अमेरिका- 5383 हेक्टेयर
  • वा¨शगटन डुलल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट- अमेरिका- 4856 हेक्टेयर
📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleनोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट : जमीन अधिग्रहण के बाद बदली छह गावों के लोगों की जिंदगी,लग्जरी गाड़ियां खरीदीं
Next Article फिल्मों की शूटिंग के लिए उत्तर प्रदेश सबसे अनुकूल राज्य, 52वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह 2021 में मिला पुरस्कार
BharatSpeaks

Related Posts

Courage and Technology Win: Girl Recovers After Complex Cancer Surgery

March 23, 2026

29 Acres Cleared! Authorities Demolish 8 Unauthorized Colonies in NCR

March 22, 2026

Noida Airport Prepares for Takeoff with Strong Police Presence and Traffic Plan

March 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.