Author: Team Bharat Speaks
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कथित बड़े पैमाने के अकाउंटिंग फ्रॉड मामले में Debock Industries और उसके प्रमोटर-मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश मनवीर सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। नियामक ने दोनों को सात साल के लिए प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा कंपनी से जुड़े कई निदेशकों और सहयोगियों पर तीन से पांच साल तक बाजार में कारोबार करने की पाबंदी लगाई गई है। SEBI के अंतिम आदेश के अनुसार, कंपनी ने कथित तौर पर सर्कुलर ट्रांजैक्शन, फर्जी एंट्री और अन्य अकाउंटिंग अनियमितताओं के जरिए अपने वित्तीय रिकॉर्ड में हेरफेर किया। नियामक के मुताबिक, इन…
लखनऊ। पुराने और प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को सड़कों से हटाने के मामले में उत्तर प्रदेश देश में सबसे आगे निकल गया है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में इस साल 31 जुलाई तक 4.07 लाख वाहन स्क्रैप किए गए हैं। इनमें अकेले उत्तर प्रदेश में 1.97 लाख वाहन स्क्रैप हुए हैं। यानी देश में अब तक स्क्रैप किए गए कुल वाहनों में यूपी की हिस्सेदारी करीब 48.5 फीसदी है। प्रदेश सरकार का कहना है कि वाहन स्क्रैपिंग नीति का उद्देश्य केवल पुराने वाहनों को सड़कों से हटाना नहीं है, बल्कि इसके जरिए वायु प्रदूषण कम करने, सड़क…
चंडीगढ़। हिमालयी क्षेत्र में ग्लेशियरों के लगातार कमजोर होने से अचानक और विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है। बर्फ और हिम संरचनाओं पर नजर रखने वाले वैज्ञानिकों के मुताबिक, कई ग्लेशियरों में दरारें बढ़ रही हैं, जबकि कुछ स्थानों पर बर्फ का घनत्व भी कम हो गया है। इसके चलते लाखों टन वजनी बर्फ की विशाल संरचनाएं अपना प्राकृतिक सहारा खो रही हैं और कई जगहों पर खड़ी ढलानों पर अस्थिर स्थिति में लटकी हुई हैं। ऐसी संरचनाओं को ‘हैंगिंग ग्लेशियर’ कहा जाता है। विशेषज्ञों का कहना है कि अस्थिर ग्लेशियर बिना किसी बड़े संकेत के टूट सकते…
रांची। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने सीआईएसएफ के रांची स्थित क्षेत्रीय वेतन एवं लेखा कार्यालय (आरपीएओ) में तैनात तीन अधिकारियों को ₹48,400 रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में वरिष्ठ लेखा अधिकारी संतोष कुमार महतो और सहायक लेखा अधिकारी सुनील कुमार तथा सुजीत सिंह शामिल हैं। सीबीआई ने रिश्वतखोरी के मामले में कार्रवाई के बाद आरोपियों से जुड़े रांची और धनबाद के पांच ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया। सीबीआई के अनुसार, कार्रवाई सीआईएसएफ की प्रयागराज स्थित एनटीपीसी इकाई में तैनात हेड कांस्टेबल रविकांत त्रिपाठी की शिकायत के आधार पर की गई। शिकायतकर्ता ने…
रांची। झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य के सभी पुलिस थानों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के अपने पूर्व आदेश का कथित तौर पर पालन नहीं होने पर राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को अवमानना नोटिस जारी किया है। अदालत ने डीजीपी से जवाब मांगा है कि न्यायालय के निर्देश का अनुपालन नहीं होने पर उनके खिलाफ अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए। डीजीपी को मामले में शपथपत्र दाखिल कर अब तक की कार्रवाई और अनुपालन की स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया गया है। मुख्य न्यायाधीश एमएस सोनक और न्यायमूर्ति राजेश शंकर की पीठ ने गुरुवार को स्वतः संज्ञान से…
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटे में 166 नए मामले सामने आने के बाद इस साल अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 2,600 के पार पहुंच गई है। बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली सरकार ने अस्पतालों की तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने इंदिरा गांधी अस्पताल का दौरा कर H1N1 समेत सांस से जुड़ी बीमारियों के मरीजों के इलाज के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अस्पतालों को मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने…