Author: Team Bharat Speaks
नई दिल्ली। न्यूयॉर्क शहर के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए एआई के इस्तेमाल पर रोक लगाए जाने के कुछ ही दिनों बाद माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिकी शिक्षक संगठनों के साथ एआई सुरक्षा और गोपनीयता को लेकर एक अहम समझौता किया है। इस समझौते के तहत कंपनी छात्रों और शिक्षकों के डेटा का इस्तेमाल अपने एआई मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए नहीं कर सकेगी। साथ ही छात्रों की निगरानी, उनके डेटा का विज्ञापन के लिए इस्तेमाल और बिना मानवीय समीक्षा के उच्च जोखिम वाले फैसले लेने के लिए एआई के इस्तेमाल पर भी प्रतिबंध रहेगा। यह समझौता अमेरिकी फेडरेशन ऑफ…
नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों ने संगठित सीमा-पार धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और डिजिटल तकनीक तथा भुगतान प्रणालियों के इस्तेमाल से आम लोगों को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वीकार की गई नई दिल्ली घोषणा में इन अपराधों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई मजबूत करने पर जोर दिया गया। घोषणा में विशेष रूप से सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में धोखाधड़ी की रोकथाम और डिजिटल वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की गई। ब्रिक्स की नई दिल्ली घोषणा में कहा गया कि संगठित सीमा-पार धोखाधड़ी के नेटवर्क तेजी से डिजिटल तकनीक…
कानपुर। कानपुर में साइबर ठगी के अब तक के सबसे बड़े मामलों में से एक का खुलासा करते हुए साइबर क्राइम टीम ने ₹5,600 करोड़ की कथित ठगी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी शाहवेज वारिस और चमनगंज निवासी सलमान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग, क्रिकेट सट्टा, निवेश और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित कुल 86 शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, शाहवेज…
प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक और उसके परिवार से ₹14.80 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को शिक्षा विभाग में कार्यरत बताने वाले शाहिद ने लखनऊ सचिवालय में बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले रकम ले ली। बाद में उसने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर समेत कई दस्तावेज सौंपे। संबंधित विभाग में जांच कराने पर दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद परिवार को कथित ठगी का पता चला। फूलपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव…
नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लाखों रुपये के सरिए को कथित तौर पर रास्ते में बेचने के बाद ट्रक को खाई में गिराकर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक में करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप लदे थे, लेकिन दुर्घटना के बाद वाहन से करीब 10 टन माल गायब मिला। जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह सामने आया कि गायब माल दुर्घटना से पहले ही रास्ते में बेच दिया गया था। दुर्घटना के बाद बीमा कंपनी से करीब…
पटना। बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य कभी खुद को तांत्रिक बताकर वशीकरण कराने का झांसा देते थे तो कभी सोशल मीडिया पर एस्कॉर्ट सेवा में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से रकम वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली…