Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

No Guarantee of Success, Yet Meta Bets $200 Billion on AI as Mark Zuckerberg Takes a Massive Risk

October 15, 2026

Supreme Court Upholds Ruling on Yes Bank’s ₹8,415 Crore AT-1 Bonds, Bringing Relief to Investors; Shares Plunge 14.53% on Verdict Day

October 15, 2026

BIS Certification to Become Mandatory for Sealed Drinking Water Sales in UP; 968 Units Given Deadline Until March 31, 2027

October 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»बाबा के ‘बेटे’ ने ही रची ₹2.90 करोड़ चोरी की साजिश: मथुरा में चार गिरफ्तार, ₹2 करोड़ नकद बरामद
प्रदेश

बाबा के ‘बेटे’ ने ही रची ₹2.90 करोड़ चोरी की साजिश: मथुरा में चार गिरफ्तार, ₹2 करोड़ नकद बरामद

Team Bharat SpeaksBy Team Bharat SpeaksJuly 16, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
संपत्ति बेचकर लाई गई रकम की थी पूरी जानकारी; जमीन दिखाने के बहाने बाबा को ले गए बाहर, चोरी की रकम से खरीदी लग्जरी कार और महंगे गैजेट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा में सुनरख रोड स्थित एक फ्लैट से हुई ₹2.90 करोड़ की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि पीड़ित द्वारा बेटे जैसा माना जाने वाला युवक ही था। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब ₹2 करोड़ नकद, घटना में इस्तेमाल टाटा पंच कार और अन्य सामान बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गुजरात निवासी राकेश प्रजापति की पत्नी का निधन हो चुका था। करीब चार महीने पहले उन्होंने मानव प्रजापति नामक युवक से दीक्षा ली थी और उसके आश्रम में रहने लगे थे। बाद में राकेश प्रजापति ने अपनी संपत्ति बेचकर करीब ₹2.90 करोड़ की रकम हासिल की और उसे लेकर मथुरा आ गए। उन्होंने सुनरख रोड पर एक फ्लैट लिया और धार्मिक गतिविधियों में रहने लगे।

इसी दौरान उनकी पहचान पास में गेस्ट हाउस संचालित करने वाले राजन और आलोक से हुई। पुलिस के मुताबिक, राकेश प्रजापति आलोक को अपने बेटे की तरह मानते थे। इसी कारण आलोक को उनकी संपत्ति बेचकर लाई गई बड़ी रकम और उसके रखे होने की जानकारी थी।

पुलिस जांच में आरोप है कि आलोक ने अपने साथियों राजन, हीरेन और प्रेम सागर के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। साजिश के तहत आरोपियों ने राकेश प्रजापति को मांट क्षेत्र में जमीन दिखाने के बहाने फ्लैट से बाहर ले गए। इसके बाद उनके साथियों ने फ्लैट का ताला और अलमारी तोड़कर ₹2.90 करोड़ नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच के लिए सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों का इस्तेमाल किया। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। पुलिस ने सोमवार रात करीब 3:30 बजे सुनरख रोड से हाईवे की ओर जाने वाले मार्ग पर कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Registration Begins for FutureCrime Summit 2026, India’s Largest Cybercrime Conference

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से ₹2 करोड़ नकद, चोरी की रकम से खरीदी गई वस्तुएं और वारदात में इस्तेमाल टाटा पंच कार बरामद की गई है। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी चोरी की रकम लेकर विदेश भागने की तैयारी कर रहे थे। इसके लिए उन्होंने पासपोर्ट भी बनवा लिए थे।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी की रकम को डॉलर में बदलने के लिए एक्सचेंज कराया था। करीब ₹50 लाख रुपये खर्च किए जा चुके थे। इसमें से लगभग ₹20 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रेडिंग गतिविधियों में खर्च किए गए। पुलिस ने शेष करीब ₹17 लाख रुपये मूल्य के डॉलर को फ्रीज कराने की कार्रवाई की है।

जांच में यह भी सामने आया कि आरोपियों ने चोरी की रकम से अपने शौक पूरे किए। पुलिस के अनुसार, उन्होंने सेकंड हैंड फॉक्सवैगन कार, महंगे आईफोन, सैमसंग फोल्ड मोबाइल, वीवो फोन, सोने के आभूषण, ब्रांडेड जूते और स्विमिंग किट जैसी वस्तुएं खरीदी थीं।

मथुरा पुलिस ने बताया कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर चोरी की रकम के अन्य इस्तेमाल और संभावित सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस डिजिटल रिकॉर्ड, बैंकिंग लेन-देन और खरीदी गई संपत्तियों की भी जांच कर रही है।

एसएसपी श्लोक कुमार ने चोरी की घटना का सफल खुलासा करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए ₹25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। टीम में थाना जैंत पुलिस, सर्विलांस टीम और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और बरामद साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया और अदालत में प्रस्तुत साक्ष्यों के आधार पर होगी।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleसेवानिवृत्त जस्टिस सिद्धार्थ मृदुल पर न्यायिक कार्यकाल के दौरान गैस एजेंसी संचालित करने का आरोप, बीपीसीएल ने डीलरशिप निलंबित की
Next Article इटली: रेफरी प्रमुख जियानलुका रोक्की के खिलाफ खेल धोखाधड़ी मामला बंद करने की सिफारिश, मैच फिक्सिंग के सबूत नहीं मिले
Team Bharat Speaks
  • Website

Related Posts

BIS Certification to Become Mandatory for Sealed Drinking Water Sales in UP; 968 Units Given Deadline Until March 31, 2027

October 15, 2026

Wrong Electricity Billing Complaints Surge in Uttar Pradesh, 6-Month Figures Raise Questions

October 15, 2026

BHU Trauma Centre Faces Recruitment Crisis as Probe Committee Confirms Rule Violations

October 15, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.