Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Maharashtra’s ‘Singham IAS’ Tukaram Mundhe’s Food Safety Campaign Gains International Attention

October 5, 2026

Alleged ₹46 Lakh Job Fraud, Accused Arrested from Vaishali

October 5, 2026

Navy Sailor Arrested for Allegedly Leaking Defence Information to Pakistani Spy, Two Including Former Soldier Held in Assam

October 5, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»लोकप्रियता में 29 राज्यों के सीएम में योगी आदित्यनाथ नंबर-1, ट्विटर पर 130 लाख फॉलोवर्स, जानें दूसरे नंबर पर कौन
प्रदेश

लोकप्रियता में 29 राज्यों के सीएम में योगी आदित्यनाथ नंबर-1, ट्विटर पर 130 लाख फॉलोवर्स, जानें दूसरे नंबर पर कौन

BharatSpeaksBy BharatSpeaksMarch 22, 2021Updated:March 22, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
yogi
योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। चाहे वो राज्य में विकास कार्यों का मुद्दा हो या फिर अहम फैसले लेकर निवेश के लिए बेहतर माहौल बनाने का। ये ही वजहें हैं कि उत्तर प्रदेश की जनता तमाम सर्वे में फिर से योगी आदित्यनाथ को ही सीएम के रूप में देखना चाहती है। आज आप ये जानकर और भी खुश होंगे कि देश के 29 राज्यों में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।

योगी आदित्यनाथ के अब सोशल मीडिया ट्विटर पर सबसे ज्यादा 13 मिलियन यानी 1 करोड़ 30 लाख फॉलोवर्स हैं। राज्यों के सीएम में योगी आदित्यनाथ के आसपास कोई दूसरा मुख्यमंत्री नहीं है। दूसरे नंबर पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हैं। ट्विटर पर इनके 7.1 मिलियन यानी करीब 71 लाख फॉलोवर्स हैं। इनके बाद पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के 5.2 मिलियन यानी 52 लाख फॉलोवर्स हैं। वहीं, ट्विटर पर सबसे कम सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमंग के 6535 फॉलोवर्स हैं।

सिर्फ 6 साल में 130 लाख फॉलोवर्स बनें, तेजी से बढ़ रही लोकप्रियता

योगी आदित्यनाथ का ट्विटर पर @myogiadityanath नाम से अकाउंट हैं। ये ब्लू टिक यानी वेरिफाइड अकाउंट हैं। ट्विटर हैंडल में पहले शब्द M का अर्थ महंत है। जैसा कि आप जानते हैं सीएम योगी आदित्यनाथ वर्तमान में नाथ पंथ के मुखिया हैं। नाथ पंथ के सबसे बड़े मंदिर श्रीगोरखनाथ मंदिर के पीठाधीश्वर भी हैं।
जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 सितंबर 2015 को ट्विटर अकाउंट बना था। हालांकि, 21 मई 2016 से नियमित रूप से इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं। 22 मार्च, 2017 को उनका ट्विटर अकाउंट वैरिफाइड हुआ। ऐसे में कह सकते हैं कि महज 6 साल में ही योगी आदित्यनाथ सबसे ज्यादा लोकप्रिय हुए। वहीं, अगर संघशासित राज्यों की बात करें तो दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नंबर-1 हैं। इनके 21.6 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

जानिए किस राज्य में सीएम के कितने फॉलोवर्स

1 योगी आदित्यनाथ- यूपी– 13 मिलियन
2 शिवराज सिंह चौहान- एमपी – 7.1 मिलियन
3 ममता बनर्जी- वेस्ट बंगाल – 5.2 मिलियन
4 नवीन पटनायक- ओडिशा – 3 मिलियन
5 विजय रुपानी – गुजरात – 2.9 मिलियन

 

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
social media Twitter Yogi Adityanath
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Article45-60 साल की उम्र वालों ने दुनिया में जो बदलाव देखा, वो शायद ही कोई फिर देख सकेगा, जानिए दिलचस्प मामले
Next Article 2025 से पहले टीबी मुक्त हो जाएगा उत्तर प्रदेश, CM ने कहा : सामूहिक प्रयास के साथ ऐसे निभानी होगी जिम्मेदारी
BharatSpeaks

Related Posts

जेएसएससी-सीजीएल कथित गड़बड़ी में मुख्य सेटर रितेश कुमार सिंह गिरफ्तार, 30 सफल अभ्यर्थियों की सेटिंग का आरोप

October 2, 2026

कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस में 9 नाबालिगों की तस्करी का आरोप, तीन युवक गिरफ्तार

October 2, 2026

लखनऊ से शुरू टोकन सिस्टम अब देशभर में, आधार सेवाओं के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा

September 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.