Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Typhoid Cases Surge Across India as Monsoon Fuels Health Risks

May 23, 2026

From Pollution to Food Triggers: Why Allergies Are Increasing in India

May 23, 2026

Depression and Motivation: Why Small Steps Matter Most

May 22, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»प्रदेश»बुजुर्ग माता-पिता से किया दुर्व्यवहार तो संपत्ति से धोना पड़ेगा हाथ, घर में अपनों से सम्मान दिलाने का बड़ा फैसला लेगी योगी सरकार
प्रदेश

बुजुर्ग माता-पिता से किया दुर्व्यवहार तो संपत्ति से धोना पड़ेगा हाथ, घर में अपनों से सम्मान दिलाने का बड़ा फैसला लेगी योगी सरकार

BharatSpeaksBy BharatSpeaksApril 5, 2021No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
old aged
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार जनहित में एक ऐतिहासिक फैसला जल्द करने वाली है। दरअसल, ये फैसला हर किसी के परिवार से जुड़ा है। बचपन में ही बच्चों के भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कई योजनाएं लाने वाली योगी आदित्यनाथ सरकार अब वृद्धावस्था में भी लोगों को सम्मान के साथ जिंदगी गुजारने का अधिकार दिलाने का बड़ा फैसला लेने जा रही है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो यूपी सरकार एक प्रस्ताव पास करके कानून बना देगी, जिसमें माता-पिता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले बेटों को माता पिता की संपत्ति से हाथ धोना पड़ेगा।

विधि आयोग ने इसलिए पेश किया है नए कानून का प्रस्ताव

दरअसल, उत्तर प्रदेश में ऐसी घटनाएं हर दिन सामने आती हैं, जिसमें बुजुर्गों को खुद उनके बच्चों द्वारा प्रताड़ित किया जाता है। ऐसी घटनाओं को रोकना आसान नहीं होता है। क्योंकि ये घर के अंदर की घटनाएं होतीं हैं और बुजुर्ग लोग अपने ही बच्चों के खिलाफ जल्दी शिकायत देने के लिए तैयार नहीं होते हैं। इसलिए ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए और वृद्ध हो चले मां-बाप की देखभाल करने के लिए यूपी राज्य विधि आयोग ने योगी सरकार के समक्ष एक प्रस्ताव पेश किया है। राज्य के विधि आयोग ने वरिष्ठ नागरिक रखरखाव कल्याण अधिनियम-2017 में संशोधन के लिए सरकार के समक्ष प्रस्ताव पेश किया है।

इस प्रस्ताव के मुताबिक, अगर बच्चे अपने बुजुर्ग माता-पिता की ठीक ढंग से देखभाल नहीं करते हैं, तो वे संपत्ति के उत्तराधिकारी नहीं बन सकेंगे। उत्तर प्रदेश स्टेट लॉ कमिशन ने सीएम को सौंपे अपने इस प्रस्ताव में माता-पिता तथा वरिष्ठ नागरिकों के भरण पोषण एवं कल्याण कानून-2007 में संशोधन का प्रस्ताव दिया है। इस कानून में प्रावधान किया गया है कि अगर कोई बुजुर्ग शिकायत करता है तो मां-बाप की तरफ से अपने बच्चे या वारिस को दी गई संपत्ति की रजिस्ट्री या दानपत्र को भी निरस्त कर दिया जाएगा।

संतान को दी गई प्रॉपर्टी को भी वापस लें सकेंगे बुजुर्ग

कानूनी विशेषज्ञों ने बताया कि अगर यह प्रस्ताव पास हो जाता है तो बुजुर्ग मां-बाप अपनी संतानों को दी गई प्रॉपर्टी को शिकायत करके वापस ले सकेंगे। इस तरह संपत्ति के उत्तराधिकारी उसका उपभोग नहीं कर पाएंगे। अगर बृद्ध मां-बाप की देखभाल उनके बच्चे या रिश्तेदार उनके ही घर में रहकर नहीं करते हैं, तो ऐसे में बुजुर्ग दंपति, उनको अपने आवास से निकाल भी सकते हैं। इस तरह का अधिकार बुजुर्गों को नए कानून में दिया जा सकता है।

 

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
CM Yogi Adityanath UP NEWS
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleयोगी सरकार की पहल से माइक्रोसॉफ्ट का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट नोएडा में बनेगा, जमीन आवंटित, तैयारी शुरू
Next Article सुरक्षित पर्यावरण की दिशा में योगी सरकार, सोलर एनर्जी का सबसे बड़ा हब बनेगा उत्तर प्रदेश, जानें
BharatSpeaks

Related Posts

“उल्हासनगर किडनी स्कैम: डॉक्टर पर ₹31 लाख ठगी का आरोप, अंग प्रत्यारोपण के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा”

May 7, 2026

“कोल्हापुर में बड़ा ठगी कांड: मजदूर सप्लाई ठेका पार्टनरशिप के नाम पर 78 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी से ₹31.5 लाख की धोखाधड़ी”

May 6, 2026

“बंटी–बबली की जोड़ी का खेल उजागर: मिनरल वॉटर सप्लाई के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप”

May 5, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.