Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

AI की मार से टेक सेक्टर में भूचाल: इस साल 2 लाख से ज्यादा नौकरियां गईं, कंपनियां कर रहीं बड़ा बदलाव

July 31, 2026

OpenAI की नई पहल: शोधकर्ताओं को मिलेगा अत्याधुनिक AI मॉडल का मुफ्त एक्सेस, विज्ञान और तकनीक में बढ़ेगी रिसर्च की रफ्तार

July 31, 2026

बेडरूम के नीचे बना रखा था अवैध शराब का ‘अंडरग्राउंड पंप’, चाचा-भतीजे का अनोखा तस्करी मॉडल पकड़ा गया

July 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Fraud Alert»गोल्ड लोन के नाम पर ₹51 लाख की ठगी का आरोप, ICICI बैंक मैनेजर समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज
Fraud Alert

गोल्ड लोन के नाम पर ₹51 लाख की ठगी का आरोप, ICICI बैंक मैनेजर समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज

Team Bharat SpeaksBy Team Bharat SpeaksJuly 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
टारगेट पूरा करने के बहाने कारोबारी को लोन लेने के लिए किया तैयार; फर्जी ट्रांजैक्शन और ब्लैंक चेक के जरिए रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर कराने का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गोल्ड लोन के नाम पर ₹51 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक टारगेट पूरा करने के बहाने एक कारोबारी को गोल्ड लोन लेने के लिए तैयार किया गया और बाद में फर्जी तरीके से लोन की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करा दी गई। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज थाने में आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला बेलगंज स्थित बरौलिया बिल्डिंग के मालिक कौशल किशोर बरौलिया से जुड़ा है। पीड़ित के अनुसार, वर्ष 2016 से उनकी बिल्डिंग में आईसीआईसीआई बैंक की एक शाखा संचालित हो रही है। इसी दौरान बैंक मैनेजर विवेक सिंह से उनके अच्छे संबंध हो गए थे। आरोप है कि फरवरी 2026 में विवेक सिंह उनके पास पहुंचे और बताया कि बैंक का गोल्ड लोन का लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया है और उन्हें इसमें मदद की जरूरत है।

पीड़ित के अनुसार, बैंक मैनेजर ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यदि वह गोल्ड लोन ले लेते हैं तो एक-दो महीने में खाता बंद कर उनका सोना वापस कर दिया जाएगा। मैनेजर के आग्रह पर कौशल किशोर बरौलिया इसके लिए तैयार हो गए। उन्होंने अपने बेटे विभोर बरौलिया के नाम पर 445.40 ग्राम सोना गिरवी रखकर गोल्ड लोन लिया।

शिकायत के मुताबिक, इस गोल्ड लोन के तहत करीब ₹45.13 लाख रुपये विभोर बरौलिया के बैंक खाते में जमा हुए। कुछ समय बाद जब उन्होंने लोन खाता बंद कर सोना वापस लेने की बात कही तो बैंक मैनेजर ने कथित रूप से कहा कि पहले खाते में आई रकम का लेनदेन दिखाना जरूरी है, तभी प्रक्रिया पूरी हो सकेगी।

आरोप है कि मैनेजर के कहने पर विभोर के खाते से रकम ट्रांसफर कराई गई और उनसे दो ब्लैंक चेक भी ले लिए गए। पीड़ित परिवार को बताया गया कि यह रकम दोबारा उनके खाते में वापस आ जाएगी। लेकिन बाद में पता चला कि इन चेक के माध्यम से बड़ी रकम दूसरे व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर कर दी गई।

Registration Begins for FutureCrime Summit 2026, India’s Largest Cybercrime Conference

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चेक के जरिए करीब ₹50.60 लाख रुपये सौरभ साहनी के खाते में पहुंच गए। जब इस बारे में जानकारी ली गई तो बैंक मैनेजर ने इसे गलती से हुआ ट्रांसफर बताया। हालांकि, पीड़ित पक्ष ने इसे सुनियोजित साजिश का हिस्सा बताया है।

जांच में सामने आया कि सौरभ साहनी ने फतेहाबाद मार्ग स्थित ग्लोबल कैपिटल से पहले ही गोल्ड लोन ले रखा था। आरोप है कि अपना सोना छुड़ाने के लिए उसने कौशल किशोर बरौलिया के खाते से ट्रांसफर हुई रकम का चेक केपरी ग्लोबल कैपिटल में जमा कराया था।

पीड़ित को जब पूरे मामले की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद केपरी ग्लोबल कैपिटल से सोना रिलीज होने से रोक दिया गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि साजिश के तहत सौरभ साहनी और उसके परिवार की महिलाओं के बैंक खाते कुछ समय पहले ही आईसीआईसीआई बैंक की संबंधित शाखा में खुलवाए गए थे, ताकि रकम के लेनदेन को अंजाम दिया जा सके।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में बैंक रिकॉर्ड, खाते से हुए लेनदेन, चेक की जानकारी और सभी आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पीड़ित परिवार का आरोप है कि गोल्ड लोन की आड़ में उनकी संपत्ति और रकम दोनों को फंसाने की कोशिश की गई। वहीं पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि कथित धोखाधड़ी में कौन-कौन लोग शामिल थे और रकम ट्रांसफर करने की पूरी प्रक्रिया कैसे अंजाम दी गई।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleओवरहीटिंग वाले स्मार्टफोन पर कंपनी को ₹78,500 चुकाने का आदेश: एएमयू के विधि छात्र ने बिना वकील खुद लड़ा उपभोक्ता आयोग में केस
Next Article प्रतिबंधित ऐप के जरिए खड़ा हो रहा था अलगाववादी नेटवर्क, ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों और संदिग्ध आतंकियों की जांच तेज
Team Bharat Speaks
  • Website

Related Posts

बेडरूम के नीचे बना रखा था अवैध शराब का ‘अंडरग्राउंड पंप’, चाचा-भतीजे का अनोखा तस्करी मॉडल पकड़ा गया

July 31, 2026

प्रतिबंधित ऐप के जरिए खड़ा हो रहा था अलगाववादी नेटवर्क, ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों और संदिग्ध आतंकियों की जांच तेज

July 31, 2026

ओवरहीटिंग वाले स्मार्टफोन पर कंपनी को ₹78,500 चुकाने का आदेश: एएमयू के विधि छात्र ने बिना वकील खुद लड़ा उपभोक्ता आयोग में केस

July 30, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.