Author: Team Bharat Speaks

शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पूर्व मुख्य संसदीय सचिव नीरज भारती और बलदेव कुमार उर्फ बंटी सिराजी के फेसबुक-इंस्टाग्राम अकाउंट से कथित तौर पर कंटेंट हटाए जाने के मामले में राज्य सरकार से कार्रवाई का पूरा रिकॉर्ड तलब किया है। अदालत ने सरकार को सोशल मीडिया मंच मेटा को भेजे गए टेक डाउन नोटिस से जुड़े दस्तावेज, आदेश और अन्य जानकारी पेश करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने यह भी पूछा है कि संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट में ऐसा क्या गैरकानूनी पाया गया था, जिसके आधार पर उसे हटाने या ब्लॉक करने की कार्रवाई की गई। न्यायमूर्ति विवेक सिंह…

Read More

चेन्नई। चेन्नई में फर्जी बॉन्ड निवेश के नाम पर एक निवेशक से कथित तौर पर ₹23 लाख की धोखाधड़ी के मामले में 39 वर्षीय पूर्व बैंक रिलेशनशिप मैनेजर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने ‘आईबीएल बॉन्ड’ में निवेश पर हर महीने 30 फीसदी रिटर्न देने का भरोसा दिलाकर पहले ₹15 लाख और बाद में ₹8 लाख निवेश करवाए। जांच के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर ठगी में इस्तेमाल एक लैपटॉप और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले की शिकायत एक निवेशक ने दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक, वर्ष 2024 में एक रिश्तेदार के…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पासपोर्ट से जुड़े नियमों में बदलाव किया है। नए प्रावधानों में खास तौर पर 15 साल से कम उम्र के बच्चों के सामान्य पासपोर्ट की पेज संख्या और वैधता को स्पष्ट किया गया है। इसके अलावा पासपोर्ट आवेदन शुल्क से जुड़े नियम की भाषा में भी बदलाव किया गया है। नए नियमों के मुताबिक 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी होने वाला सामान्य पासपोर्ट 36 पेज का होगा। इसकी वैधता जारी होने की तारीख से पांच साल या बच्चे के 18 वर्ष की उम्र पूरी होने तक रहेगी। दोनों में जो अवधि…

Read More

नई दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बड़े पैमाने पर की जा रही ऑटोमेटेड स्पैम कॉल पर अंकुश लगाने की तैयारी तेज हो गई है। दूरसंचार नियामक ट्राई शुक्रवार को AI आधारित ऑटोमेटेड कॉल को लेकर नई गाइडलाइंस जारी करेगा। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत AI ऑटोमेटेड कॉल करने वाली कंपनियों को अपने टेलीकॉम ऑपरेटर को इसकी जानकारी देनी होगी। इसका उद्देश्य वैध ऑटोमेटेड कॉल और अनचाही या संदिग्ध स्पैम कॉल के बीच अंतर करना है, ताकि वैध कॉल को अनावश्यक रूप से ब्लॉक किए बिना संदिग्ध कॉल की पहचान कर कार्रवाई की जा सके। नई व्यवस्था में कमर्शियल कॉल के लिए…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मानवाधिकार आयोग के अनुसंधान दल में अधिकारियों और कर्मचारियों की लंबे समय तक तैनाती को लेकर शिकायत के बाद शासन ने जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि आयोग में कई पुलिसकर्मियों को निर्धारित अवधि से कई गुना अधिक समय तक संबद्ध रखा गया। शिकायत में तैनाती और संबद्धता के नियमों की अनदेखी के साथ वित्तीय अनियमितता के आरोप भी लगाए गए हैं। शासन के गृह (मानव अधिकार) अनुभाग-2 ने मामले का संज्ञान लेते हुए आयोग के सचिव को नियमानुसार कार्रवाई कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। लखनऊ निवासी और आयोग के अनुसंधान दल…

Read More

नई दिल्ली। गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी हीरो फिनकॉर्प के कॉर्पोरेट खाते से कथित तौर पर ₹12.84 करोड़ की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने मामले की जांच के दौरान अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े कथित साइबर नेटवर्क का पता लगाते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक निजी बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर भी शामिल है। पुलिस ने ठगी की रकम में से ₹1.70 करोड़ को अलग-अलग बैंक खातों में फ्रीज कराने का दावा किया है। मामला तब सामने आया जब कंपनी को बैंक के सिस्टम अलर्ट…

Read More