Author: Team Bharat Speaks

वॉशिंगटन। अमेरिका में एच-1बी वीजा से जुड़ी कथित धोखाधड़ी के खिलाफ जांच और कार्रवाई तेज होती दिख रही है। अमेरिकी श्रम विभाग के महानिरीक्षक कार्यालय ने कहा है कि उसके जांचकर्ता शिकायतकर्ताओं, व्हिसलब्लोअर और आम लोगों से मिलने वाली सूचनाओं की मदद से एच-1बी कार्यक्रम में संभावित अनियमितताओं और धोखाधड़ी का पता लगा रहे हैं। विभाग के महानिरीक्षक कार्यालय ने सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कथित एच-1बी धोखाधड़ी में शामिल लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपने दिन गिनें। महानिरीक्षक कार्यालय के अनुसार, जांचकर्ताओं को ऐसे लोगों से जानकारी मिल रही है जिन्हें संभावित नियम…

Read More

नई दिल्ली। कमोडिटी कारोबार की दिग्गज कंपनी ग्लेनकोर और रेडिएंट वर्ल्ड के बीच लंबे समय से चले आ रहे कारोबारी संबंध अब करीब ₹18,000 करोड़ के कानूनी विवाद में बदल गए हैं। रेडिएंट वर्ल्ड और उसकी सहयोगी कंपनी सैफायर मिनमेटल्स की ओर से ग्लेनकोर के खिलाफ सिंगापुर की अदालत में करीब 2 अरब डॉलर यानी लगभग ₹18,000 करोड़ के दावे का मामला दायर करने की बात कही गई है। हालांकि, अदालत की वेबसाइट पर तत्काल इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी। ग्लेनकोर ने रेडिएंट वर्ल्ड और उससे जुड़ी कंपनियों के साथ सभी कारोबार समाप्त करने की घोषणा करते हुए पहली…

Read More

लखनऊ। अल कायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की कट्टरपंथी विचारधारा से जुड़े कथित आतंकी मॉड्यूल की जांच में उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (यूपी एटीएस) ने कोयंबटूर से करीब 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। तमिलनाडु एटीएस की मदद से की गई कार्रवाई में पकड़ा गया आरोपी सिद्धार्थनगर के बांसी क्षेत्र का रहने वाला बताया गया है। उसे ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाकर अदालत में पेश किया गया। जांच एजेंसियां उसके कथित विदेशी संपर्कों, ऑनलाइन गतिविधियों और डिजिटल नेटवर्क की पड़ताल कर रही हैं। इस मामले में एटीएस ने 12 सितंबर को आजमगढ़ के दीदारगंज क्षेत्र से एक अन्य…

Read More

कानपुर। जुलाई 2020 में पुलिस मुठभेड़ में मारे गए विकास दुबे की मौत का रिकॉर्ड करीब छह साल बाद सरकारी दस्तावेजों में भी पूरा हो गया है। कानपुर नगर निगम के जोन-चार कार्यालय ने 11 सितंबर को उसका आधिकारिक मृत्यु प्रमाण पत्र जारी किया। मुठभेड़ के करीब 2,256 दिन बाद जारी हुए इस प्रमाण पत्र की प्रति न्यायालय के रिकॉर्ड में दर्ज बिकरू स्थित पते पर रजिस्टर्ड डाक से भेजी गई। मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने के बाद वर्षों से लंबित सरकारी रिकॉर्ड को औपचारिक रूप से दुरुस्त कर दिया गया है। मामले में मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने में…

Read More

देहरादून। गन्ना विकास परिषद डोईवाला के सरकारी बैंक खाते से अधिकारियों के कथित फर्जी हस्ताक्षर का इस्तेमाल कर रकम निजी खातों में ट्रांसफर किए जाने का मामला सामने आया है। परिषद के प्रभारी लेखाकार पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों के हस्ताक्षरों को स्कैन कर बैंक एडवाइस तैयार की और परिषद के खाते से रकम अपने निजी बचत खातों में स्थानांतरित कर ली। शिकायत के आधार पर डोईवाला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला वर्ष 2026-27 का बजट तैयार किए जाने के दौरान सामने आया। गन्ना विकास परिषद डोईवाला का बचत बैंक खाता स्थानीय पंजाब…

Read More

नई दिल्ली। डिजिटल बैंकिंग कंपनी रिवोल्यूट से करीब 680 ग्राहकों की संवेदनशील जानकारी कथित तौर पर हासिल करने के लिए साइबर अपराधियों ने तकनीकी सेंध के बजाय सरकारी पहचान और आधिकारिक ईमेल व्यवस्था का सहारा लिया। हमलावरों ने इटली के सरकारी ईमेल तंत्र से जुड़े एक वास्तविक पते का इस्तेमाल करते हुए खुद को कानून प्रवर्तन अधिकारी बताया और कई महीनों तक रिवोल्यूट से अलग-अलग ग्राहकों की जानकारी मांगते रहे। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, निशाने पर खास तौर पर ऐसे ग्राहक थे जिनके खातों में बड़ी मात्रा में क्रिप्टोकरेंसी मौजूद थी। मामले की सबसे अहम कड़ी यह सामने आई है…

Read More