Author: Team Bharat Speaks

नई दिल्ली। ब्रिक्स देशों ने संगठित सीमा-पार धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों और डिजिटल तकनीक तथा भुगतान प्रणालियों के इस्तेमाल से आम लोगों को निशाना बनाए जाने पर गंभीर चिंता जताई है। 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में स्वीकार की गई नई दिल्ली घोषणा में इन अपराधों से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वित कार्रवाई मजबूत करने पर जोर दिया गया। घोषणा में विशेष रूप से सीमा-पार भुगतान प्रणालियों में धोखाधड़ी की रोकथाम और डिजिटल वित्तीय सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता रेखांकित की गई। ब्रिक्स की नई दिल्ली घोषणा में कहा गया कि संगठित सीमा-पार धोखाधड़ी के नेटवर्क तेजी से डिजिटल तकनीक…

Read More

कानपुर। कानपुर में साइबर ठगी के अब तक के सबसे बड़े मामलों में से एक का खुलासा करते हुए साइबर क्राइम टीम ने ₹5,600 करोड़ की कथित ठगी से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेकनगंज निवासी शाहवेज वारिस और चमनगंज निवासी सलमान के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि दोनों कथित तौर पर ऑनलाइन गेमिंग, क्रिकेट सट्टा, निवेश और डिजिटल अरेस्ट के नाम पर लोगों को निशाना बनाने वाले नेटवर्क से जुड़े थे। आरोपियों के खिलाफ साइबर अपराध से संबंधित कुल 86 शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस के अनुसार, शाहवेज…

Read More

प्रयागराज। मऊआइमा थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवक और उसके परिवार से ₹14.80 लाख की कथित ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि खुद को शिक्षा विभाग में कार्यरत बताने वाले शाहिद ने लखनऊ सचिवालय में बड़े अधिकारियों से पहचान होने का दावा करते हुए युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया और इसके बदले रकम ले ली। बाद में उसने फर्जी ज्वाइनिंग लेटर समेत कई दस्तावेज सौंपे। संबंधित विभाग में जांच कराने पर दस्तावेज फर्जी पाए गए, जिसके बाद परिवार को कथित ठगी का पता चला। फूलपुर थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव…

Read More

नाहन। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में लाखों रुपये के सरिए को कथित तौर पर रास्ते में बेचने के बाद ट्रक को खाई में गिराकर घटना को सड़क हादसे का रूप देने की साजिश का खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया है कि ट्रक में करीब 18 टन सरिया, लोहे के एंगल और पाइप लदे थे, लेकिन दुर्घटना के बाद वाहन से करीब 10 टन माल गायब मिला। जांच में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह सामने आया कि गायब माल दुर्घटना से पहले ही रास्ते में बेच दिया गया था। दुर्घटना के बाद बीमा कंपनी से करीब…

Read More

पटना। बिहार के नालंदा जिले में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले छह सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य कभी खुद को तांत्रिक बताकर वशीकरण कराने का झांसा देते थे तो कभी सोशल मीडिया पर एस्कॉर्ट सेवा में आकर्षक नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से रकम वसूलते थे। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ठगी में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई जिले में चलाए जा रहे विशेष साइबर अपराध विरोधी अभियान के तहत की गई। पुलिस को सूचना मिली…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) ने 88 वर्षीय वरिष्ठ नागरिक को बीमा पॉलिसी बेचने के मामले में कैनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड पर ₹1 करोड़ का जुर्माना लगाया है। नियामक की जांच में पॉलिसी की पात्रता, ग्राहक की उपयुक्तता, बिक्री और सत्यापन प्रक्रिया, जरूरी जानकारी के खुलासे तथा आंतरिक नियंत्रण से जुड़ी कई कमियां सामने आईं। कंपनी ने बाद में संबंधित ग्राहक को ₹4.09 लाख का पूरा प्रीमियम वापस कर दिया। मामला एक आस्थगित वार्षिकी पॉलिसी की बिक्री से जुड़ा है। यह प्रकरण सोशल मीडिया पर सामने आई एक पोस्ट के बाद आईआरडीएआई के संज्ञान…

Read More