Author: Team Bharat Speaks

कपूरथला: पंजाब के कपूरथला जिले में अवैध शराब तस्करी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को भी हैरान कर दिया। नवा पिंड भट्ठा गांव में चाचा-भतीजे ने अपने घर को ही अवैध शराब सप्लाई सेंटर में बदल दिया था। आरोपियों ने बेडरूम और बाथरूम के फर्श के नीचे पेट्रोल पंप की तर्ज पर भूमिगत स्टोरेज टैंक बना रखा था, जहां से पाइपलाइन और पंप सिस्टम के जरिए शराब की सप्लाई की जाती थी। पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। कार्रवाई के दौरान…

Read More

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में अलगाववादी और देश विरोधी गतिविधियों से जुड़े नेटवर्क की जांच कर रहे आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) को डिजिटल माध्यमों से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। जांच में सामने आया है कि प्रतिबंधित जंगी ऐप के जरिए कुछ संदिग्ध तत्व अपने संपर्क बढ़ाने और नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रहे थे। एजेंसी अब इस डिजिटल नेटवर्क, इसके इस्तेमाल करने वालों और संभावित सहयोगियों की पहचान में जुटी है। एटीएस की जांच में पता चला है कि प्रतिबंधित संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े कुछ सक्रिय सदस्य भी इस ऐप के माध्यम से संपर्क स्थापित कर…

Read More

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में गोल्ड लोन के नाम पर ₹51 लाख रुपये की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक टारगेट पूरा करने के बहाने एक कारोबारी को गोल्ड लोन लेने के लिए तैयार किया गया और बाद में फर्जी तरीके से लोन की रकम दूसरे खाते में ट्रांसफर करा दी गई। मामले में पुलिस आयुक्त के आदेश पर ताजगंज थाने में आईसीआईसीआई बैंक के मैनेजर समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह मामला बेलगंज स्थित बरौलिया बिल्डिंग के मालिक कौशल…

Read More

अलीगढ़: अलीगढ़ जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने स्मार्टफोन में तकनीकी खराबी और ग्राहक शिकायतों के समाधान में कथित लापरवाही के मामले में वीवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को उपभोक्ता को ₹78,500 का भुगतान करने का आदेश दिया है। विशेष बात यह रही कि यह मामला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के विधि छात्र मोहम्मद अस्बाह ने बिना किसी अधिवक्ता की सहायता के स्वयं लड़ा और आयोग से अपने पक्ष में फैसला प्राप्त किया। मोहम्मद अस्बाह, जो जमालपुर स्थित हमदर्द नगर-डी के निवासी हैं, ने 9 अक्टूबर 2024 को अलीगढ़ के एक अधिकृत विक्रेता से ₹23,500 में वीवो बी-30 स्मार्टफोन खरीदा…

Read More

नई दिल्ली: 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स तक पहुंच प्रतिबंधित करने और किशोरों के लिए सुरक्षित डिजिटल वातावरण सुनिश्चित करने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिका में केंद्र सरकार से बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग को विनियमित करने के लिए देशव्यापी कानूनी ढांचा तैयार करने, अनिवार्य आयु सत्यापन प्रणाली लागू करने तथा किशोरों के लिए सोशल मीडिया पर “नाइट कर्फ्यू” जैसी व्यवस्था पर विचार करने का अनुरोध किया गया है। यह जनहित याचिका तीन वर्षीय बच्ची की मां कीर्ति दुआ और बाल रोग विशेषज्ञ…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच अब निर्णायक चरण में पहुंचती दिखाई दे रही है। आपराधिक अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने प्रारंभिक परीक्षा (पीटी) में सफल घोषित सभी 2,204 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर उनकी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी उपलब्ध कराने को कहा है। जांच एजेंसी इन अभ्यर्थियों के पास मौजूद ओएमआर रिकॉर्ड का मिलान जेपीएससी कार्यालय से जब्त मूल अभिलेखों से करेगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दोनों रिकॉर्ड में किसी प्रकार का अंतर या छेड़छाड़ हुई है या नहीं। सीआईडी की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, पीटी…

Read More