Close Menu
Bharat Speaks
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
What's Hot

Standard Chartered-Linked Crypto Custodian Zodia Custody Suffers Data Breach, Exposing Customer and Employee Information

November 27, 2026

ED Raids Six Locations in Assam and Meghalaya Over Alleged Illegal Gutkha and Pan Masala Trade

November 27, 2026

EU Fines Three Fragrance Giants Over Alleged Cartel Practices, Penalty Exceeds ₹4,500 Crore

November 27, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Bharat Speaks
Subscribe
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us
Bharat Speaks
Home»Trending»नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 95 मौतें और 500 लापता; कैलाश यात्री भी संकट में
Trending

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 95 मौतें और 500 लापता; कैलाश यात्री भी संकट में

Team Bharat SpeaksBy Team Bharat SpeaksAugust 27, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Email
भोटे कोशी नदी में अचानक आई बाढ़ से पुल, सड़कें और जलविद्युत परियोजनाएं बर्बाद; 105 भारतीय पर्यटकों समेत कई विदेशी नागरिकों के लापता होने की सूचना, भारत ने राहत-बचाव तेज किया
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

काठमांडो/नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। रासुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे क्षेत्र से शुरू हुई बाढ़ का असर नुवाकोट और धादिंग समेत कई जिलों तक पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ में सड़कें, पुल, वाहन, सीमा व्यापार से जुड़ी सुविधाएं और कई अन्य बुनियादी ढांचे बह गए हैं।

नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची के अनुसार 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। इनमें 291 विदेशी नागरिक और 93 नेपाली नागरिक शामिल हैं। विदेशी नागरिकों में 105 भारतीय पर्यटक और 37 भारतीय मूल के लोग बताए गए हैं। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, मलेशिया और नीदरलैंड के नागरिकों के भी लापता होने की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह शुरुआती सूची है और सत्यापन के बाद आंकड़े बदल सकते हैं।

बाढ़ ने कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गए यात्रियों की चिंता भी बढ़ा दी है। काठमांडो की एक ट्रैवल एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को करीब 390 तीर्थयात्रियों को सीमा पार करनी थी। इनमें 93 नेपाली नागरिक शामिल थे। बाढ़ के बाद कई यात्रियों से संपर्क नहीं हो सका। स्थानीय प्रशासन, ट्रैवल एजेंसियां और सुरक्षा बल प्रभावित क्षेत्रों में यात्रियों की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

रासुवा जिले में सबसे ज्यादा नुकसान की खबर है। टिमुरे और स्याफ्रुबेसी क्षेत्रों में सीमा शुल्क परिसर में खड़े वाहन और सामान पानी में बह गए। एक नया पुल भी बाढ़ की चपेट में आकर नष्ट हो गया। स्याप्रुबेसी, बेत्रावती, मैलुंग, सल्लेटार, शांतिबाजार, पैरेबेसी, खल्ती बस्ती, सोले, त्रिशूली और बट्टार सहित कई इलाकों में भी बाढ़ का असर देखा गया। धादिंग के गजुरी में भी पुल बहने की सूचना है। चीन के साथ नेपाल के व्यापार के लिए महत्वपूर्ण रसुवागढ़ी सीमा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को भी नुकसान पहुंचा है।

बाढ़ से नेपाल के जलविद्युत क्षेत्र को भी बड़ा झटका लगा है। प्रभावित क्षेत्रों में संचालित या निर्माणाधीन कई परियोजनाओं पर इसका असर पड़ा है। करीब 354 मेगावाट क्षमता वाली आठ जलविद्युत परियोजनाएं प्रभावित बताई गई हैं। इसके अलावा रासुवा और नुवाकोट में निर्माणाधीन पांच परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें 111 मेगावाट की रसुवागढ़ी जलविद्युत परियोजना, 78 मेगावाट की संजेन खोला परियोजना और 60 मेगावाट की अपर त्रिशूली-3ए परियोजना शामिल हैं।

Algoritha Security Launches ‘Make in India’ Cyber Lab for Educational Institutions

नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस को बड़े पैमाने पर खोज एवं बचाव अभियान में लगाया गया है। हेलीकॉप्टर, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। सेना के अनुसार स्याफ्रुबेसी से छह, मैलुंग से दो और धुंचे से चार लोगों को बचाया गया है। त्रिशूली में आपात चिकित्सा सुविधा भी शुरू की गई है। प्रशासन ने लोगों को नदी किनारे नहीं जाने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है।

नेपाल में संकट के बीच भारत ने भी राहत और बचाव प्रयास तेज कर दिए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह से बात कर जनहानि पर संवेदना जताई और हर संभव मानवीय सहायता का भरोसा दिया। भारत ने दवाएं, राशन और अन्य जरूरी सामग्री भेजना शुरू किया है। भारतीय वायुसेना के विमानों के जरिए राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमों को भी नेपाल भेजने की तैयारी है।

काठमांडो स्थित भारतीय दूतावास नेपाल सरकार और स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। प्रभावित भारतीय नागरिकों की मदद और सुरक्षित निकासी के लिए समन्वय किया जा रहा है। भारतीय नागरिकों के लिए +977 985 131 6807 और +977 970 910 7500 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं।

नेपाल की बाढ़ का असर भारत के सीमावर्ती इलाकों में भी चिंता बढ़ा रहा है। त्रिशूली नदी में जलस्तर बढ़ने के बाद बिहार और उत्तर प्रदेश में संभावित बाढ़ को लेकर सतर्कता बढ़ाई गई है। आशंका है कि पानी आगे गंडक नदी में पहुंच सकता है। बिहार में पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर समेत कई इलाकों में एनडीआरएफ की टीमें तैनात की गई हैं। उत्तर प्रदेश के महाराजगंज और कुशीनगर में भी निगरानी बढ़ाई गई है।

नेपाल के रासुवा, नुवाकोट, धादिंग, चितवन और गोरखा समेत कई जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। बाढ़ की सटीक वजह को लेकर जांच जारी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों से आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने, नदियों से दूर रहने और खतरे वाले क्षेत्रों से सुरक्षित स्थानों की ओर जाने की अपील की है।

📲 Join Our WhatsApp Channel
Algoritha Registration
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleट्रंप के टैरिफ का कनाडा ने दिया करारा जवाब, 700 से ज्यादा अमेरिकी उत्पादों पर 50% तक शुल्क
Next Article दहेज प्रथा पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, लंबित मामलों को प्राथमिकता और राज्यों से मांगी रिपोर्ट
Team Bharat Speaks
  • Website

Related Posts

​Next 20 Years Belong to Skilled Youth, Not Paper Certificates, Says PM Modi

November 22, 2026

TVS Family Feud: Lakshmi Venu Seeks Equal Share in Family Assets, Challenges 95% Stake for Brother

November 20, 2026

Delhi High Court Seeks Replies From ED, SFIO on Tina Ambani’s Lookout Circular Plea

November 20, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Welcome to BharatSpeaks.com, where our mission is to keep you informed about the stories that matter the most. At the heart of our platform is a commitment to delivering verified, unbiased news from across India and beyond.

We're social. Connect with us:

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Bharat Speaks.
  • Trending
  • Motivation
  • Health
  • Education
  • Development
  • About Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.