Author: Team Bharat Speaks

नई दिल्ली। ईरान की चर्चित अभिनेत्री एलनाज शाकरदोस्त को जनवरी 2026 में हुए प्रदर्शनों के दौरान मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त करने वाली इंस्टाग्राम पोस्ट के मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है। तेहरान प्रांत की अपील अदालत ने निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखते हुए उन पर दो साल के लिए राजनीतिक, ऑनलाइन और कलात्मक गतिविधियों में हिस्सा लेने पर भी रोक लगा दी है। यह जानकारी उनके वकील होशंग पोरबाबाई ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, शाकरदोस्त को तेहरान की क्रांतिकारी अदालत की शाखा-23 ने पहले “सिस्टम के खिलाफ प्रचार” के…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने की सैन्य कार्रवाई से कुछ सप्ताह पहले एलन मस्क के AI चैटबॉट Grok से संभावित अभियान के असर को लेकर सलाह ली थी। TIME की रिपोर्ट के मुताबिक, दिसंबर 2025 में मस्क के साथ हुई एक गोपनीय बैठक के दौरान ट्रंप ने घंटों तक Grok से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने यह भी पूछा कि अगर अमेरिकी सेना मादुरो को पकड़ लेती है तो वेनेजुएला की जनता की प्रतिक्रिया कैसी हो सकती है। रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप के सवाल का जवाब देते हुए Grok ने मादुरो…

Read More

पुणे। महाराष्ट्र के खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने फार्मा कंपनी सिप्ला के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुणे के वाडकी स्थित उसके वेयरहाउस का ड्रग सेल और डिस्ट्रीब्यूशन लाइसेंस रद्द कर दिया है। यह कार्रवाई दवा की पैकेजिंग में कथित नियमों के उल्लंघन और वेयरहाउस में भंडारण तथा रिकॉर्ड प्रबंधन से जुड़ी खामियां सामने आने के बाद की गई। आदेश के बाद इस केंद्र से दवाओं की बिक्री और वितरण पर रोक लगा दी गई है। एफडीए की कार्रवाई का मुख्य आधार Reactin Plus टैबलेट से जुड़ी जांच बताई गई है। जांच के दौरान दवा की पैकेजिंग पर ऐसे…

Read More

नई दिल्ली। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमला करने वाले ओमानी को-पायलट की पहचान हमाम अलहमामी के रूप में हुई है। 30 सितंबर को हुई इस घटना के बाद अलहमामी की पृष्ठभूमि, उसके पुराने रोजगार रिकॉर्ड और कथित विचारधारा की जांच की जा रही है। विभिन्न रिपोर्टों में दावा किया गया है कि उसे पहले ओमान में कथित कट्टरपंथी विचारों को लेकर उड़ान भरने से रोका गया था। हालांकि, इन दावों की पुष्टि और घटना के वास्तविक मकसद को लेकर आधिकारिक जांच अभी जारी है। रिपोर्टों के मुताबिक,…

Read More

रांची। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा में कथित गड़बड़ी के मामले में सीआईडी ने बोकारो के दुग्धा निवासी रितेश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, रितेश को मामले का मुख्य सेटर माना जा रहा है और वह बीते एक महीने से फरार था। वह आईसीएन कंपनी के निदेशक मिथिलेश कुमार सिंह का करीबी रिश्तेदार बताया गया है। गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को रितेश को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सीआईडी की जांच में आरोप सामने आया है कि रितेश ने करीब 30 सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा…

Read More

चंदौली। बच्चों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन आहट’ के तहत आरपीएफ, सीआईबी और एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन की संयुक्त टीम ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर कामाख्या-गांधीधाम एक्सप्रेस से नौ नाबालिगों को बरामद किया। बच्चों को कथित तौर पर बाल श्रम के लिए गुजरात और लखनऊ ले जाया जा रहा था। टीम ने बच्चों के साथ यात्रा कर रहे तीन युवकों को मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। कार्रवाई कामाख्या से गांधीधाम जाने वाली ट्रेन संख्या 15668 के जनरल कोच में की गई। जांच के दौरान टीम को नौ नाबालिगों के साथ तीन युवक…

Read More