Author: Team Bharat Speaks

चंडीगढ़। ऑनलाइन ठगी के बदलते तरीकों और वित्तीय अपराधों पर लगाम लगाने के लिए हरियाणा सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने निगरानी और जागरूकता व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में कदम तेज कर दिए हैं। सोमवार को हुई राज्य स्तरीय समन्वय समिति की 16वीं बैठक में वित्तीय धोखाधड़ी, अनधिकृत रूप से जमा राशि जुटाने, निवेशकों की सुरक्षा और तेजी से उभर रहे साइबर खतरों की समीक्षा की गई। बैठक में खास तौर पर ऑनलाइन गेमिंग के जरिये युवाओं को फंसाकर उनके परिवारों से जुड़े बैंक खातों को निशाना बनाने वाले ठगी के तरीकों पर चर्चा हुई। बैठक में यह…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में संगठित अपराध और आपराधिक गिरोहों के खिलाफ इस्तेमाल होने वाले गैंगस्टर एक्ट के भविष्य को लेकर सरकार के स्तर पर मंथन तेज हो गया है। राज्य सरकार इस कानून में संशोधन करने या इसे समाप्त करने के विकल्प पर विचार कर रही है। फिलहाल सरकार की नजर कानपुर की जाजमऊ सीट से पूर्व सपा विधायक इरफान सोलंकी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट की तीन सदस्यीय पीठ के फैसले पर है। शीर्ष अदालत के आदेश के बाद ही राज्य सरकार आगे की कानूनी रणनीति तय करने की तैयारी में है। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम…

Read More

बेंगलुरु। ग्रेटर बेंगलुरु इंटीग्रेटेड टाउनशिप (GBIT) परियोजना के लिए किए जा रहे भूमि अधिग्रहण के बीच करीब ₹5 करोड़ के मुआवजे को कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए हासिल करने की कोशिश का मामला सामने आया है। बेंगलुरु दक्षिण जिले की बिदादी पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। आरोप है कि चारों ने अधिग्रहण के दायरे में आने वाली जमीन पर अपना मालिकाना हक साबित करने के लिए जाली दस्तावेज तैयार कर सरकारी मुआवजे पर दावा किया। मामला उस समय सामने आया जब भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया की निगरानी कर रहे…

Read More

वॉशिंगटन। अमेरिका में H-1B वीजा कार्यक्रम को लेकर सख्ती के बीच अमेरिकी नागरिकता एवं आव्रजन सेवा (USCIS) ने वर्मोंट की एक बड़ी IT परामर्श कंपनी के खिलाफ कार्रवाई का खुलासा किया है। एजेंसी के मुताबिक, कंपनी ने विदेशी कर्मचारियों के लिए दाखिल की गई H-1B याचिकाओं में कुशल तकनीकी पदों को ऐसे वेतन स्तर पर वर्गीकृत किया, जो उन पदों की वास्तविक जिम्मेदारियों, आवश्यकताओं और अपेक्षित कौशल से कम था। USCIS ने ऐसी कई याचिकाओं को खारिज करने के साथ पहले से मंजूर कुछ याचिकाओं को रद्द भी कर दिया। USCIS ने बताया कि वर्मोंट में जांच के दौरान एक…

Read More

बोस्टन। अमेरिका में अब तक सामने आए सबसे बड़े स्वास्थ्य सेवा धोखाधड़ी मामलों में से एक में एक जॉर्जियाई नागरिक पर करीब ₹11,000 करोड़ के फर्जी स्वास्थ्य बीमा दावों से हासिल रकम को विदेश भेजकर ठिकाने लगाने की साजिश का आरोप लगा है। बोस्टन की संघीय ग्रैंड जूरी ने 33 वर्षीय एरेक्ले गुगावा के खिलाफ धनशोधन की साजिश के एक मामले में आरोप तय किए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, आरोपी जुलाई 2025 में अमेरिका से फरार हो गया था। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि गुगावा रूस और अन्य देशों में सक्रिय उस विदेशी संगठन के लिए धनशोधनकर्ता…

Read More

लखनऊ। पाकिस्तान से जुड़े कथित जासूसी नेटवर्क के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 13 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है। एजेंसी के अनुसार, आरोपी भारत के संवेदनशील स्थानों और रेलवे परिसरों की निगरानी के लिए सोलर ऊर्जा से चलने वाले जासूसी कैमरे लगाने, उनकी लाइव पहुंच पाकिस्तान में मौजूद संदिग्ध आतंकियों और संचालकों तक पहुंचाने तथा संवेदनशील सूचनाएं साझा करने की साजिश में शामिल थे। आरोपपत्र लखनऊ की विशेष आतंकवाद रोधी अदालत में गैर-कानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) और अन्य संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत दाखिल किया गया है। यह मामला 14 मार्च 2026…

Read More