Author: Team Bharat Speaks

पटना: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिहार मुक्त विद्यालयी शिक्षण एवं परीक्षा बोर्ड (बी-बोस) में तैनात शिक्षा विभाग के उप निदेशक अजय कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ईओयू की टीम ने गुरुवार को उनके पटना और बेगूसराय स्थित आवासों के साथ मीठापुर स्थित सरकारी कार्यालय में एक साथ छापेमारी की। तलाशी के दौरान दोनों आवासों से करीब ₹25.88 लाख नकद और लगभग ₹51.50 लाख मूल्य के सोने-चांदी के गहने बरामद किए गए। इसके अलावा आठ बैंक खातों में करीब ₹18.50 लाख जमा होने की जानकारी सामने आई है।…

Read More

चंडीगढ़: देश में बढ़ते साइबर अपराधों के बीच पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मौजूदा कानूनी व्यवस्था और साइबर फ्रॉड के मामलों में निर्धारित सजा को लेकर गंभीर चिंता जताई है। करीब ₹73 लाख की कथित साइबर ठगी से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए अदालत ने कहा कि साइबर अपराधों के लिए मौजूदा कानूनी ढांचा और निर्धारित सजा फिलहाल पर्याप्त निरोधक प्रभाव पैदा करती हुई नजर नहीं आती। कोर्ट ने कहा कि बढ़ते साइबर अपराधों ने बैंक खाताधारकों के बीच भी भय का माहौल पैदा कर दिया है। मामला गुरुग्राम निवासी विक्रम मिधा से कथित तौर पर हुई ₹73 लाख…

Read More

नई दिल्ली: देश में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर पौधरोपण की उपलब्धियों की तस्वीर संतोषजनक नहीं मिली। नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की जांच में सामने आया कि नौ राज्यों में पौधरोपण के लिए चिन्हित 153 जगहों में करीब 70 फीसदी स्थानों पर 2016-17 से 2019-20 के बीच लगाए गए पौधों के कारण वर्ष 2024 तक पेड़ों या हरियाली में कोई स्पष्ट बढ़ोतरी नहीं दिखाई दी। इन परियोजनाओं पर कुल ₹1,163.42 करोड़ खर्च किए जाने के बावजूद पौधरोपण की वास्तविक स्थिति और सरकारी दावों में बड़ा अंतर मिला।…

Read More

New Delhi: As financial fraud, cybercrime, digital impersonation, insider threats and technology-enabled scams become increasingly sophisticated, the Centre for Police Technology (CPT) has introduced “FRM as a Service”, a comprehensive Fraud Risk Management offering designed for banks, NBFCs, insurance companies, fintechs and corporate organisations. The initiative seeks to bring together fraud prevention, cyber security, digital forensics, investigation expertise, regulatory understanding and law-enforcement coordination under a single integrated framework. Its central philosophy is simple: Predict. Prevent. Protect. Respond. Unlike conventional fraud-risk programmes that often focus primarily on internal controls and post-incident investigation, CPT’s model approaches fraud from the combined perspectives of…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने महंगी कैंसर दवाओं की कथित नकली सप्लाई करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 17 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान करीब ₹9 करोड़ मूल्य की नकली दवाएं, खाली दवा की शीशियां, पैकेजिंग सामग्री और कथित तौर पर नकली दवाएं तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया है। गिरोह पर गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कैंसर मरीजों को महंगी दवाओं के नाम पर कथित तौर पर नकली या संदिग्ध दवाएं बेचने का आरोप है। जांच के अनुसार, गिरोह के सदस्य कथित तौर पर इस्तेमाल…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। इंटरनेट पर किसी विषय की तलाश शुरू करते ही बड़ी मात्रा में AI से तैयार किया गया कंटेंट सामने आने लगा है। तस्वीरों और वीडियो से लेकर गानों, रेसिपी और सोशल मीडिया पोस्ट तक, ऐसी सामग्री की संख्या तेजी से बढ़ रही है। समस्या तब गंभीर हो जाती है जब उपयोगी और वास्तविक सामग्री के बीच कम गुणवत्ता वाले AI कंटेंट की भरमार हो जाती है। इससे यूजर्स के लिए यह पहचानना मुश्किल हो रहा है कि इंटरनेट पर दिखाई देने वाली सामग्री वास्तविक है या मशीन से तैयार की गई है। AI से बने इस कम गुणवत्ता…

Read More