Author: Team Bharat Speaks

कानपुर। केस्को स्टोर डिवीजन में निष्प्रयोज्य बिजली खंभों और उपकरणों की बिक्री में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच अब और विस्तृत होने जा रही है। एक वाहन में निर्धारित मात्रा से दोगुने से अधिक स्क्रैप पाए जाने के बाद शुरू हुई जांच अब केवल इसी मामले तक सीमित नहीं रहेगी। पूर्व में हुई स्क्रैप की खरीद-फरोख्त, टेंडर प्रक्रिया, स्टॉक और माल की आवाजाही से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जाएंगे। ऐसे में कई इंजीनियर और वरिष्ठ अधिकारियों के भी जांच की जद में आने की संभावना है। केस्को प्रबंधन ने प्रारंभिक विभागीय जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद…

Read More

नई दिल्ली। बच्चों की प्राइवेसी के कथित उल्लंघन और सोशल मीडिया के कारण उनके मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ रहे असर को लेकर Meta के खिलाफ अमेरिका में कानूनी लड़ाई तेज हो गई है। कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में मामले की सुनवाई शुरू हो चुकी है। आरोप है कि Facebook और Instagram के डिजाइन तथा एल्गोरिदम युवाओं को लंबे समय तक प्लेटफॉर्म पर बनाए रखने और उनकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी एकत्र करने के लिए तैयार किए गए हैं। यदि Meta मामले में हारती है तो उस पर करीब 1.4 ट्रिलियन डॉलर यानी लगभग ₹133.92 लाख करोड़ तक का जुर्माना लग सकता…

Read More

नई दिल्ली। IIFL Capital Services Ltd ने अपने ग्राहकों को निवेश से जुड़े साइबर फ्रॉड को लेकर अलर्ट जारी किया है। कंपनी के मुताबिक, कुछ लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर IIFL के कर्मचारी, एजेंट और अधिकृत प्रतिनिधि बनकर लोगों से संपर्क कर रहे हैं। कथित ठग WhatsApp, Telegram, Facebook और Instagram के जरिए निवेशकों को फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म, वेबसाइट और मोबाइल ऐप से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कंपनी ने ग्राहकों से किसी भी व्यक्ति की पहचान और निवेश प्रस्ताव की आधिकारिक माध्यम से पुष्टि करने की अपील की है। IIFL Capital, जिसका पुराना नाम IIFL Securities था, SEBI-पंजीकृत…

Read More

नई दिल्ली: कॉरपोरेट दिवालिया मामलों में फर्जी और संदिग्ध लेनदेन से जुड़े धन और संपत्तियों की पहचान कर उनकी रिकवरी बेहतर करने के लिए Insolvency and Bankruptcy Board of India (IBBI) एक नया इंटर-एजेंसी मैकेनिज्म तैयार कर रहा है। प्रस्तावित व्यवस्था के तहत Ministry of Corporate Affairs (MCA), Reserve Bank of India (RBI), बैंकों और Enforcement Directorate (ED) के बीच संदिग्ध वित्तीय लेनदेन से जुड़ी जानकारी अधिक व्यवस्थित और तेज तरीके से साझा करने की कोशिश की जाएगी। सूत्रों के अनुसार, अगले चार से पांच महीनों में इस दिशा में एक तंत्र लागू किया जा सकता है। इसका उद्देश्य इंसॉल्वेंसी…

Read More

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में आयुष्मान भारत योजना के नाम पर कथित फर्जीवाड़ा करने वाले गिरोह का भोजीपुरा पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य गरीब और जरूरतमंद लोगों को मुफ्त इलाज दिलाने का झांसा देकर उनके आधार कार्ड, राशन कार्ड और अन्य दस्तावेज हासिल करते थे। इन दस्तावेजों में कथित तौर पर हेरफेर कर फर्जी आयुष्मान कार्ड तैयार किए जाते थे और फिर कुछ अस्पतालों की कथित मिलीभगत से सरकारी योजना के तहत भुगतान हासिल किया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आबिद, सलमान,…

Read More

नई दिल्ली: दिल्ली में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का एक और मामला सामने आया है, जिसमें 67 वर्षीय व्यक्ति को कथित तौर पर फर्जी प्रोफाइल के जरिए जाल में फंसाकर ₹1.30 लाख की रकम ठग ली गई। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी स्थित एक रेस्टोरेंट में पीड़ित से मुलाकात की और इसी दौरान उसका मोबाइल फोन चोरी कर लिया। इसके बाद उसके बैंक खातों से UPI के जरिए ₹1.30 लाख ट्रांसफर किए गए। मामले में दक्षिण-पश्चिम साइबर पुलिस थाने की टीम ने दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 26 वर्षीय…

Read More