Author: Team Bharat Speaks

मुंबई। महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) ने शिशुओं के लिए बनाए जाने वाले खाद्य उत्पादों, फॉर्मूला मिल्क और फीडिंग बोतलों को लेकर नए अनुपालन आदेश जारी किए हैं। आदेश में इन उत्पादों के मुफ्त सैंपल, उपहार, कूपन, कैशबैक, इन्फ्लुएंसर प्रचार और सोशल मीडिया के जरिए प्रचार पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। साथ ही, उत्पादों के पैकेट पर ‘मां का दूध आपके बच्चे के लिए सर्वोत्तम है’ जैसी प्रमुख चेतावनी प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है। नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं और इनका दायरा निर्माता, ब्रांड मालिक, आयातक, रीपैकर, वितरक, खुदरा विक्रेता, फार्मेसी,…

Read More

नई दिल्ली। देशभर में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन के बाद जारी किए जा रहे ई-चालानों की बड़ी संख्या के बावजूद जुर्माने की पूरी वसूली नहीं हो पाने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को बकाया ई-चालानों की वसूली के लिए नए और प्रभावी उपाय तलाशने का सुझाव दिया। इनमें बकाया चालान को बिजली बिल से जोड़ने के साथ-साथ वाहन रजिस्ट्रेशन, ड्राइविंग लाइसेंस और प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र जैसी सुविधाओं को रोकने के विकल्प शामिल हैं। न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने सोमवार को सड़क सुरक्षा से जुड़ी वर्ष 2012…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने Growpital प्लेटफॉर्म से जुड़ी निवेश योजना पर अंतिम आदेश जारी करते हुए उसे बंद करने का निर्देश दिया है। नियामक के अनुसार, प्लेटफॉर्म के जरिए 5,208 अलग-अलग निवेशकों से कुल ₹192.88 करोड़ जुटाए गए और निवेशकों को इकाइयां आवंटित कर मुनाफे या रिटर्न का वादा किया गया। SEBI ने प्रमुख नोटिसियों को निवेशकों से आगे रकम जुटाने या किसी सामूहिक निवेश योजना को शुरू करने और संचालित करने से रोक दिया है। साथ ही बकाया रकम 12 प्रतिशत सालाना ब्याज के साथ लौटाने का निर्देश दिया गया है। SEBI का 28…

Read More

नई दिल्ली। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने पूर्व वित्त सचिव सुभाष चंद्र गर्ग के खिलाफ आपराधिक और दीवानी मानहानि की कार्यवाही शुरू की है। यह विवाद गर्ग की ओर से 2018 में दोनों के बीच कथित मुलाकात को लेकर किए गए दावों से जुड़ा है। दुबे ने कथित आरोपों को गलत और मानहानिकारक बताते हुए पहले गर्ग को कानूनी नोटिस भेजकर बिना शर्त माफी मांगने और टिप्पणियां वापस लेने की मांग की थी। इसके बाद अब उन्होंने अदालत का रुख किया है। दुबे ने आपराधिक मानहानि की शिकायत पटियाला हाउस कोर्ट में दाखिल की है, जबकि दीवानी मानहानि का मुकदमा…

Read More

नई दिल्ली। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई ने गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ को अपनी ‘टेन मोस्ट वांटेड फ्यूजिटिव्स’ सूची में शामिल किया है। एजेंसी ने सोमवार को उसकी गिरफ्तारी तक पहुंचाने वाली जानकारी देने वाले व्यक्ति के लिए 10 लाख डॉलर यानी करीब ₹8.8 करोड़ के इनाम की घोषणा की। एफबीआई ने बराड़ को हथियारबंद और खतरनाक बताते हुए लोगों को उससे सावधान रहने की चेतावनी भी दी है। एफबीआई के मुताबिक, सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अमेरिका में रह रहा है और उस पर लॉरेंस बिश्नोई ऑर्गनाइज्ड क्राइम ग्रुप से कथित तौर पर जुड़ा होने का…

Read More

नई दिल्ली। बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे या नोएडा से अमेरिका की टेक कंपनियों में नौकरी हासिल करने वाले भारतीय युवाओं के लिए यह सिर्फ बेहतर वेतन पाने का मौका नहीं होता। इसके साथ माता-पिता की उम्मीदें, परिवार की आर्थिक योजनाएं और बेहतर भविष्य का सपना भी जुड़ा होता है। डॉलर में मिलने वाली कमाई से घर खरीदने, शादी करने, बच्चों की पढ़ाई और परिवार को अमेरिका बुलाने की योजनाएं बनती हैं। लेकिन एच-1बी वीजा की व्यवस्था में नौकरी हासिल करना और अमेरिका में स्थायी जिंदगी बना पाना दो अलग-अलग चुनौतियां हैं। अमेरिका में अच्छी नौकरी और आकर्षक वेतन के बावजूद वीजा…

Read More