Author: Team Bharat Speaks

नई दिल्ली। नेपाल में हाल की भारी बारिश, भूस्खलन और बाढ़ के बीच एक नई प्राकृतिक आपदा का खतरा पैदा हो गया है। चीन के जल संसाधन मंत्रालय के अनुसार, नेपाल में चोछेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास एक बड़ी बैरियर झील बन गई है। गुरुवार सुबह तक इसमें करीब 20 लाख घन मीटर पानी जमा होने की जानकारी सामने आई। अधिकारियों के मुताबिक झील में पानी बढ़ने के साथ इसके ओवरफ्लो होने की स्थिति भी बनी हुई है। चीन के आकलन के अनुसार, अगले तीन दिनों में झील में करीब 30 लाख घन मीटर अतिरिक्त…

Read More

नई दिल्ली। दहेज प्रथा पर रोक लगाने वाले कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन और दहेज से जुड़े मामलों के जल्द निपटारे को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों और हाईकोर्ट को अहम निर्देश दिए हैं। अदालत ने कहा कि दहेज मृत्यु और दहेज प्रताड़ना से जुड़े लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाना चाहिए, ताकि पीड़ितों को लंबे समय तक न्याय की प्रतीक्षा न करनी पड़े। सुप्रीम कोर्ट ने दहेज निषेध अधिनियम, 1961 के प्रभावी क्रियान्वयन की जरूरत पर जोर देते हुए कहा कि कानून के बावजूद समाज में दहेज देने और लेने की प्रथा अब भी गहराई…

Read More

काठमांडो/नई दिल्ली। नेपाल में बुधवार सुबह भोटे कोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने कई इलाकों में भारी तबाही मचा दी। रासुवा जिले के रसुवागढ़ी-टिमुरे क्षेत्र से शुरू हुई बाढ़ का असर नुवाकोट और धादिंग समेत कई जिलों तक पहुंचा। रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक कम से कम 95 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 500 लोग लापता बताए जा रहे हैं। बाढ़ में सड़कें, पुल, वाहन, सीमा व्यापार से जुड़ी सुविधाएं और कई अन्य बुनियादी ढांचे बह गए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड की प्रारंभिक सूची के अनुसार 384 यात्रियों के लापता होने की जानकारी सामने आई है।…

Read More

ओटावा। अमेरिका की टैरिफ नीति के खिलाफ कनाडा ने जवाबी कदम और तेज कर दिए हैं। कनाडा सरकार ने 700 से अधिक अमेरिकी उत्पादों पर अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने का फैसला किया है। अलग-अलग वस्तुओं पर यह शुल्क 15%, 25% और 50% तक होगा। नई व्यवस्था 8 सितंबर से लागू होने की तैयारी है। सरकार का कहना है कि इन शुल्कों का उद्देश्य अतिरिक्त राजस्व जुटाना नहीं, बल्कि अमेरिकी आयात से दबाव झेल रहे कनाडाई उद्योगों और कारोबारों को सुरक्षा देना है। कनाडाई अधिकारियों के अनुसार, नए जवाबी शुल्क में अमेरिकी स्टील, एल्युमिनियम, डेयरी उत्पाद, घरेलू उपकरण, कृषि उपकरण, पल्प…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने तिरुचिरापल्ली निवासी एक व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया के जरिए प्रतिबंधित संगठनों लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (LTTE) और तमिलनाडु लिबरेशन आर्मी (TNLA) की विचारधारा का कथित तौर पर प्रचार करने के मामले में केस दर्ज किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की, जिसमें तमिलनाडु और उत्तरी श्रीलंका को मिलाकर एक ‘संप्रभु तमिल राष्ट्र’ के गठन की कथित मांग की गई थी। NIA के मुताबिक आरोपी की पहचान थिरुवेरुम्बुर के अगारम नगर निवासी थमिझारासन उर्फ नारायणन के रूप में हुई है। एजेंसी ने 14 अगस्त…

Read More

नई दिल्ली। ईरान के पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल कारोबार पर दबाव बढ़ाते हुए अमेरिका ने भारत स्थित चार कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। अमेरिकी विदेश विभाग के अनुसार, इन कंपनियों पर ईरानी मूल के पेट्रोलियम या पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात, खरीद और कारोबार से जुड़े नेटवर्क में शामिल होने का आरोप है। यह कार्रवाई ईरान की सैन्य गतिविधियों, खरीद नेटवर्क और ऊर्जा क्षेत्र पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अमेरिकी अभियान के तहत की गई है। अमेरिकी विदेश विभाग ने जिन भारतीय कंपनियों को कार्रवाई के दायरे में रखा है, उनमें पोर्टईज पार्टनर्स एलएलपी, सदाशिवा ओवरसीज…

Read More